ख्वाबो से उटकर आया,
दिल की गेहराई में छाया ।
खुशियों की बौरे खिलाया,
फूलो की खुशबू से सजाया ।
मन की ख़ामोशी को समझा,
हर आंसू को हंसाया ।
दिल की खायिशो को पूरा किया ,
पल - पल दिल के करीब पाया ।
बुनती रही मै सपने ,
तरसती रही रंग भरने ।
थाम के हाथ मेरा आपने ,
साथ दिया रंगीन करने ।
हर बार जब साथ चाहा ,
हर कदम आपको पाया।
आपकी चाहत का साया ,
हमेशा और करीब लाया ।
खुशनसीब हो जो मैंने,
सपनो से बढकर साथी पाया।
बस दुवा है भगवान से ,
हर जनम में बने मेरा हमसाया।
---सुमना
No comments:
Post a Comment